दूसरों को नियंत्रित करने वाला व्यक्ति शक्तिशाली हो सकता है, लेकिन जिस व्यक्ति ने स्वयं पर विजय प्राप्त कर ली हो, वह उससे कहीं अधिक महान बलशाली होता है।
अगर कुछ मायने रखता है तो वह है कर्म और प्रेम।
महान वह है जो दृढ निश्चय के साथ सत्य का पालन करता है।
दूसरे धर्मो की निंदा करना गलत है। सच्चा व्यक्ति वह है जो दूसरे धर्मो की भी हर उस बात का सम्मान करता है जो सम्मान के लायक है।
गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है।
दुनिया में आज का दिन सर्वोत्कृष्ट दिन है।
जिसने गर्व किया, उसका पतन अवश्य हुआ है।
संसार में जितने प्रकार की प्राप्तियां हैं, शिक्षा सब से बढ़कर है।
इतने अच्छे बने कि आपकी उपेक्षा करने का किसी में साहस ही न हो।
धैर्य, बुद्धिमत्ता का मित्र है।



