प्रत्येक शिशु एक संदेश लेकर आता है कि भगवान मनुष्य को लेकर हतोत्साहित नहीं है।
निर्धनता में भी हंस सकने वाला व्यक्ति निर्धन नहीं होता है।
व्यवहारकुशलता लोगों को यह विश्वास दिलाने की कला है कि वे आप से अधिक जानते हैं।
मात्र वही सही कार्य होते हैं जिनके लिए कोई स्पष्टीकरण तथा कोई क्षमा न मांगनी पड़े।
मन की दुर्बलता से अधिक भयंकर और कोई पाप नहीं है।
विचारशील व्यक्ति को हर जगह सम्मान मिलता है।
अपनी सामर्थ्य का पूर्ण विकास न करना दुनिया में सबसे बड़ा अपराध है। जब आप अपनी पूर्ण क्षमता के साथ कार्य निष्पादन करते हैं, तब आप दूसरों की सहायता करते हैं।
वह व्यक्ति अच्छा कार्य निष्पादन करता है जो परिस्थितियों का ठीक से सामना करता है।
स्वयं पर विजय प्राप्त कर लेना सबसे श्रेष्ठ और महानतम विजय होती है।
क्षमा करने से पिछला समय तो नहीं बदलता, लेकिन इससे भविष्य सुनहरा हो उठता है।



