महत्व इस बात का नहीं है कि आप कितने अच्छे हैं। महत्व इस बात का है कि आप कितना अच्छा बनना चाहते हैं।
हम अपने विगत काल के बारे में सोच-सोच कर ही अपना भविष्य बिगाड़ बैठते हैं।
प्यार कभी निष्फल नहीं होता; चरित्र कभी नहीं हारता; और धैर्य और दृढ़ता से सपने अवश्य सच हो जाते हैं।
कर्म सफलता का मूल है।
निराशावादी होने के लिए कोई भी पर्याप्त ज्ञान नहीं रखता।
विश्वास का अभाव अज्ञान है।
सिर्फ उन लोगों को अपने चारों ओर इकट्ठा करें जो आप को और ऊपर ले जा पाएँ।
किसी के अस्तित्व को मत मिटाओ। शांतिपूर्वक जियो ओर दूसरों को भी जीने दो।
कभी इस बात पर ध्यान दें कि आप अपने क्रोध से ज़्यादा दुखी और परेशान होते हैं या जो क्रोध का कारण हैं उन चीजों से।
देरी से प्राप्त की गई सम्पूर्णता की तुलना में निरन्तर सुधार बेहतर होता है।



