आप जितना हो सके उतने चतुर बनें, लेकिन याद रखें कि विवेकी होना चतुर होने से हमेशा बेहतर है।
ईमानदारी किसी कायदे कानून की मोहताज़ नहीं होती।
बहुधा वातावरण में परिवर्तन से कहीं अधिक व्यक्ति के भीतर ही बदलाव की ज़रूरत होती है।
खुश रहना बहुत सरल है लेकिन सरल होना बहुत मुश्किल है।
यदि कोई कितनी ही निंदा क्यों ना करे, फिर कटु उत्तर दे कर तुम उस पर क्रोध ना करो। यदि इस प्रकार से इन प्रसंगो से बचते रहोगे तो निश्चित है कि तुम सदा सुखी रहोगे।
सत्य का क्रियान्वन ही न्याय है।
जिसके पास धैर्य है वो जो चाहे पा सकता है।
एक मोमबत्ती दूसरी मोमबत्ती को जला कर अपना कुछ नहीं खोती।
मैंने सीखा है कि गलतियाँ अक्सर उतनी ही अच्छी शिक्षक हो सकती हैं जितनी की सफलता।
कई बार आपके द्वारा कहे सहानुभूति भरे दो शब्द किसी को जीवन में कठिन से कठिन समस्या का सामना करने का मनोबल दे देते है।



