बुरी संगत में रहने से अच्छा अकेले रहना है।
बुराई को देखना और सुनना ही बुराई की शुरुआत है।
गलती एक तरफा हो तो झगड़ा ज्यादा देर तक नहीं चलता।
इंसान के सभी दुख और परेशानियों का मूल कारण सिर्फ और सिर्फ उसका अज्ञानी होना है।
एक श्रेष्ठ व्यक्ति कथनी में कम ,करनी में ज्यादा होता है।
एकता से हमारा अस्तित्व कायम रहता है, विभाजन से हमारा पतन होता है।
जो बात सिद्धांत में गलत है, वह व्यवहार में भी उचित नहीं है।
त्रुटियां उसी से नहीं होंगी, जो कोई काम करें ही नहीं।
ज्ञानी मनुष्य दूसरों की भूलों से अपनी भूलें सुधारता है।
चिंताएं, परेशानियां, दुःख और तकलीफें परिस्थितियों से लड़ने से नहीं दूर हो सकतीं, वे दूर होंगी अपनी अंदरूनी कमजोरी दूर करने से जिसके कारण ही वे सचमुच पैदा हुईं है।



