प्राणियों के लिए चिंता ही ज्वर है।
किसी के अस्तित्व को मत मिटाओ। शांतिपूर्वक जियो ओर दूसरों को भी जीने दो।
तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकती, सूरज, चंद्रमा और सत्य।
जो व्यक्ति छोटी-छोटी बातों में सच्चाई को गंभीरता से नहीं लेता उसपर बड़ी बातों में भी विश्वास नहीं किया जा सकता।
दयालुता के साथ कर्म करो मगर आभार की इच्छा मत करो।
सत्य बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है। वह आत्मनिर्भर है।
दूसरों का सम्मान करो, लोग तुम्हारा भी सम्मान करेंगे।
डरपोक प्राणियों में सत्य भी गूंगा हो जाता है।
अकृतज्ञता मनुष्यत्व का विष है।
दया मनुष्य का स्वाभाविक गुण है।



