न्याय करना ईश्वर का काम है, आदमी का काम तो दया करना है।
पक्षपात सब बुराइयों की जड़ है।
जब घर में धन और नाव में पानी आने लगे, तो उसे दोनों हाथों से निकालें। ऐसा करने में बुद्धिमानी है, हमें धन की अधिकता सुखी नहीं बनाती।
हमेशा याद रखिये की भविष्य एक-एक दिन करके आता है।
खुद के लिये जीनेवाले की ओर कोई ध्यान नहीं देता पर जब आप दूसरों के लिये जीना सीख लेते हैं तो वे आपके लिये जीते हैं।
महापुरुषों का सर्वश्रेष्ठ सम्मान हम उनका अनुकरण कर के ही कर सकते हैं।
बलवान व्यक्ति की भी बुद्धिमानी इसी में है कि वह जानबूझ कर किसी को शत्रु न बनाए।
सादगी परम जटिलता है।
अगर हम गिरते हैं, तो अधिक अच्छी तरह चलने का रहस्य सीख जाते हैं।
अगर आप दूसरों को खुश करोगे तो खुद भी खुश रहोगे और अगर दूसरों को दुखी करोगे तो स्वंय भी दुःख ही पाओगे।



