जो लोग परमात्मा तक पहुंचना चाहते हैं उन्हें वाणी, मन, इन्द्रियों की पवित्रता और एक दयालु ह्रदय की आवश्यकता होती है।
इश्वर के सामने हम सभी एक बराबर ही बुद्धिमान हैं, और एक बराबर ही मूर्ख भी।
मित्र वो है जिसके शत्रु वही हैं जो आपके शत्रु हैं।
शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।
सब्र एक ऐसी सवारी है, जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, ना किसी के क़दमों में और ना किसी की नज़रों में।
जब हम गलत होते है, तो हम समझोता चाहते है और जब हम सही होते हैं तो न्याय चाहते है।
जब हम परमात्मा के साथ मिल कर एक हो जाते है, तो हमे उसकी बनाई छोटी चीज भी चमत्कार लगती है।
अधिक सीधा होना भी अच्छा नहीं है, सीधे पेड़ काट दिए जाते हैं और टेढ़े खड़े रह जाते है।
अगर शांति चाहते हो तो लोकप्रियता से बचो।
एक निर्णय को लेने से पहले हज़ार बार सोचो, लेकिन एक बार निर्णय लेने के बाद चाहे एक हजार मुश्किलें आ जाए कभी भी पीछे मत मुड़ना।



