अगर आप अपनी जिंदगी से प्यार करते हैं तो वक्त मत बर्बाद करें, क्योंकि वो वक्त ही है जिससे ज़िदगी बनी होती है।
कभी किसी को आशा से वंचित मत कीजिये; हो सकता है उनके पास बस यही हो।
वह समृद्ध है जो संतुष्ट है।
शिखर पर पहुँचने से ज़्यादा महत्त्वपूर्ण है कि आप किस तरह चढ़ाई करते हैं।
आपको अपने साथ सही लोग चाहिए होते हैं, सबसे अच्छे लोग नहीं।
यदि आपके ह्रदय में किसी और की परवाह आ जाए तो आप सफल हो चुके होंगे।
जब हमारे पास पैसे होते हैं, हम गलतियाँ करना शुरू कर देते हैं।
अगर आप शहद इकठ्ठा करना चाहते हैं तो छत्ते पर लात मत मारिये।
अपनी गलती को स्वीकारना झाड़ू लगाने के समान है जो सतह को चमकदार और साफ़ कर देती है!
कम आँका जाना हमेशा अच्छा होता है।