सत्य शेर की तरह है। आपको इसे बचाने की ज़रूरत नहीं है इसे खुला छोड़ दो यह अपना बचाव खुद कर लेगा।
आदमी चीज़ों से प्रभावित नहीं होता बल्कि उसके चीज़ों के प्रति विचारों से प्रभावित होता है।
जितनी ज्यादा आप परवाह करोगे उतना ज्यादा आप के पास खोने के लिए होगा।
लोग एक ही तरीके से हमारी असलियत जान सकते हैं अगर हम अपनी असलियत उन्हें दिखायें।
एक श्रेष्ठ व्यक्ति कथनी में कम, करनी में ज्यादा होता है।
चरित्र का विकास आसानी से नहीं किया जा सकता। केवल परिक्षण और पीड़ा के अनुभव से आत्मा को मजबूत, महत्त्वाकांक्षा को प्रेरित, और सफलता को हासिल किया जा सकता है।
जो बात सिद्धांत में गलत है, वह व्यवहार में भी उचित नहीं है।
जितना अधिक आप पढ़ेंगे, उतना ही अधिक चीजें आप जानेंगे। जितना अधिक आप जानेंगे, उतनी ही अधिक आप सफलता प्राप्त करेंगे।
बिना मांगे किसी को कोई मशवरा मत दो।
जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर है।



