तुम्हारे पास आत्मा नहीं है। तुम खुद एक आत्मा हो जिसके पास शरीर है।
जो आदमी खुद के लिए नहीं सोचता वो सोचता ही नहीं है।
जीवन मिलना तो भाग्य की बात है, मृत्यु होना समय की बात है, लेकिन मृत्यु के बाद भी लोगों के दिलों में जीवित रहना ये अच्छे कर्मों की बात है।
जीवन में अगर कुछ महत्व रखता है तो वह है कर्म और प्रेम।
कुबेर भी अगर अपनी आय से ज्यादा खर्च करे, तो कंगाल हो जाता है।
कभी-कभी दिल वह चीज भी देख लेता है जो आँखों से दिखाई नहीं देती।
नारी की करुणा अंतरजगत का सर्वोच्च विकास है, जिसके बल पर समस्त सदाचार ठहरे हुए है।
जीवन की दुर्घटनाओं में अक्सर बड़े महत्व के नैतिक पहलू छिपे होते है।
जब तक तुम्हारें अन्दर दूसरों के, अवगुण ढुंढने या उनके दोष देखने, की आदत मौजूद है ईश्वर का साक्षात, करना अत्यंत मुश्किल है।
प्रत्येक लक्ष्य, प्रत्येक कार्य, प्रत्येक विचार, प्रत्येक भावना, चाहे वह चेतन या अवचेतन रूप में ज्ञात हो, मानसिक शांति बढाने की दिशा में एक प्रयास है।



