किसी मनुष्य का स्वभाव ही उसे विश्वसनीय बनाता है, न कि उसकी संपत्ति।
दौलत से आदमी को जो सम्मान मिलता है, वह उसका नहीं, उसकी दौलत का सम्मान है।
दस गरीब आदमी एक कंबल में आराम से सो सकते हैं, परंतु दो राजा एक ही राज्य में इकट्ठे नहीं रह सकते।
मासिक वेतन पूरनमासी का चाँद है जो एक दिन दिखाई देता है और घटते घटते ख़त्म हो जाता है।
त्यागपूर्वक भोग करो, अन्य किसी के धन का लोभ मत करो।
धन-समृद्धि से युक्त बड़े-बड़े राज्यों के राजा-महाराजों की तुलना भी उस चींटी से नहीं की जा सकती है जिसमे ईश्वर का प्रेम भरा हो।
पुण्य की कमाई मेरे घर की शोभा बढ़ाए, पाप की कमाई को मैंने नष्ट कर दिया है।
एक औरत के लिए सबसे अच्छी सुरक्षा उसके खुद के थोड़े पैसे होते हैं।
वो सबसे धनवान है जो कम से कम में संतुष्ट है, क्योंकि संतुष्टि प्रकृति की दौलत है।
बेन फ्रैंकलिन ने भले ही बिजली की खोज की हो, पर पैसे उस आदमी ने बनाए जिसने मीटर का आविष्कार किया।



