गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है।
चुप रहना ही बेहतर होता है, जमाने के हिसाब से अक्सर ज्यादा बोलने वाले धोखा खा जाते है।
क्या हम एक किताब के दो खंडों की तरह नहीं हैं?
अध्यापक मार्गदर्शक का काम करते हैं, चलना आपको स्वयं पड़ता है।
यदि आप ग़ुस्से के एक क्षण में धैर्य रखते हैं, तो आप दुःख के सौ दिनों से बच जाएंगे।
आपकी मर्जी के बिना कोई भी आपको तुच्छ होने का अहसास नहीं करा सकता।
अपनी गुप्त व्यक्तिगत बातें किसी के साथ मत बाटिये क्योंकि अगर आप इन्हे खुद अपने पास नहीं रख सकते तो भला किसी दूसरे से कैसे आशा कर सकते है।
तुम्हें अन्दर से बाहर की तरफ विकसित होना है, कोई तुम्हें पढ़ा नहीं सकता, कोई तुम्हे आध्यात्मिक नहीं बना सकता, तुम्हारी आत्मा के अलावा कोई और गुरु नहीं है।
खुद की तुलना ज्यादा भाग्यशाली लोगों से करने के बजाय हमें अपने साथ के ज्यादातर लोगों से अपनी तुलना करनी चाहिए, और तब हमें लगेगा कि हम कितने भाग्यवान है।
आश्चर्य, भय, तोड़-फोड़, हत्या के ज़रिये दुश्मन को अन्दर से हतोत्साहित कर दो, यह भविष्य का युद्ध है।



