आप किसी भी डर पर विजय पा सकते है, अगर आप अपने मन में ठान ले तो, याद रखे कि डर हमारे मन के अलावा और कहीं नहीं होता।
आत्मविश्वा बढाने की यह रीति है कि वह काम करो जिसको करते हुए डरते हो।
प्रचंड वायु मे भी पहाड विचलित नही होते।
बुद्धिमान् बनने का तरीका यह है कि आज हम जितना जानते हैं भविष्य में उससे अधिक जानने के लिए प्रयत्नशील रहें।
उन्नति की क्षमता रखने वालों पर ही समय-समय पर आपत्ति आती है।
यह आत्मविश्वास रखो कि तुम पृथ्वी के सबसे आवश्यक मनुष्य हो।
अगर हम गिरते हैं, तो अधिक अच्छी तरह चलने का रहस्य सीख जाते है।
प्रत्येक अच्छा कार्य पहले असम्भव नजर आता है।
वह छात्र जो प्रश्न पूछता है, वह पांच मिनट के लिए मूर्ख रहता है, लेकिन जो पूछता ही नहीं है वह जिंदगी भर मूर्ख ही रहता है।
इंसान किसी भी जंग को 50 प्रतिशत सकारात्मक सोच, और बाकी 50 प्रतिशत कोशिश से जीत सकता है।



