अगर हम गिरते हैं, तो अधिक अच्छी तरह चलने का रहस्य सीख जाते हैं।
जब तक आप अपनी कद्र नहीं करते, आप अपने समय की कद्र नहीं करेंगे और आप अपने समय की कद्र नहीं करेंगे तो आप कुछ नहीं कर पाएंगे।
अपने कार्य की योजना बनाएं तथा अपनी योजना पर कार्य करें।
सोच विचार करने में समय लगाएँ, लेकिन जब काम का समय आए, तो सोचना बंद करें और आगे बढ़ें।
यदि आप गलती नहीं कर सकते हैं तो आप कुछ नहीं कर सकते हैं।
श्रम के बिना सफलता प्राप्त नहीं होती है।
मिलझुल कर काम करने के साथ खास बात यह है कि आपके पक्ष में हमेशा और भी लोग होते हैं।
पीड़ा अस्थाई होती है, लेकिन हिम्मत हार जाना स्थाई होता है।
हमारे लक्ष्य निर्धारित करते हैं कि हम क्या बनने जा रहे हैं।
जब तक किसी व्यक्ति द्वारा अपनी संभावनाओं से अधिक कार्य नहीं किया जाता है, तब तक उस व्यक्ति द्वारा वह सब कुछ नहीं किया जा सकेगा जो वह कर सकता है।



