चुनौतियों को स्वीकार करें, ताकि आप विजय के हर्ष का आनन्द महसूस कर सकें।
आईने में झाँकिए और अपने आप से पूछिये कि बाकी के जीवन में आप क्या करना चाहते हैं। और फिर वही करें।
हमें यह बताया जाना चाहिए कि हमें किसी कार्य को करने के लिए प्रेरणा की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए। कर्म से हमेशा प्रेरणा का जन्म होता है। प्रेरणा से कभी कभी ही कर्म का जन्म होता है।
अपने चरित्र में सुधार करने का प्रयास करते हुए, इस बात को समझें कि क्या काम आपकी पहुँच का है और क्या आपकी पहुँच से बाहर है।
मैंने काफी समय से यह देखा है कि सफल व्यक्ति बैठ कर घटनाओं का इंतजार नहीं करते हैं अपितु वे आगे बढ़ते हैं और कार्य को अंजाम देते हैं।
रोशनी फैलाने के दो तरीके हैं: या तो दीपक बन जाएं या उसे प्रतिबिम्बित करने वाला दर्पण।
यदि आपको सफलता की अपेक्षा है तो इसका लक्ष्य न बनाएं; अपितु वही करें जो आपको प्रिय है और विश्वास रखें और स्वाभाविक रूप से आप इसे हासिल कर सकेगें।
कोई छोटी-छोटी योजनाएं न बनाएं; उनमें मनुष्य को प्रेरित करने का कोई जादू नहीं समाया होता..... बड़ी योजनाएं बनाएं, उच्च आशा रखें और काम करें।
यदि एक बड़ा कदम उठाने की आवश्यकता है, तो डरेँ नहीं। आप गहरी खाई को दो छोटे फलांग लगा कर नहीं पार कर सकते हैं।
किसी को अपने सपने चुराने न दें। यह आपके अपने सपने हैं, न कि किसी और के।



