आत्मविश्वास सरीखा दूसरा कोई मित्र नहीं। यही हमारी उन्नति में सबसे बड़ा सहयक होता है।
जिनका चित्त विकार उत्पन्न करने वाली परिस्थितियों में भी अस्थिर नहीं होता वे ही सच्चे धीर पुरुष होते हैं।
पहले हर अच्छी बात का मज़ाक बनता है, फिर उसका विरोध होता है और फिर उसे स्वीकार कर लिया जाता है।
बिना उत्साह के कभी किसी उच्च लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होती।
लगन और योग्यता एक साथ मिलें तो निश्चय ही एक अद्वितीय रचना का जन्म होता है।
गुण छोटे लोगों में द्वेष और महान व्यक्तियों में स्पर्धा पैदा करता है।
पत्थर भले ही आखिरी चोट से टूटता है परन्तु पहली चोट भी व्यर्थ नहीं जाती।
खुद पर विजय प्राप्त करना लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है।
फूल चुन कर एकत्र करने के लिए मत ठहरो। आगे बढ़े चलो, तुम्हारे पथ में फूल निरंतर खिलते रहेंगे।
यह सच है कि पानी में तैरने वाले ही डूबते हैं, किनारे पर खड़े रहने वाले नहीं, मगर किनारे पर खड़े रहने वाले कभी तैरना भी नहीं सीख पाते।



