चाहे आप किसी की जितनी भी परवाह कर लो, कुछ लोग बदले में परवाह नहीं करते।
ये बेरहम दुनिया है और इसका सामना करने के लिए तुम्हे भी बेरहम होना होगा।
शिक्षा वही हैं जिसे आपने स्कूल की शिक्षा के अलावा याद रखा है।
ज्ञानी जन विवेक से सीखते हैं, साधारण मनुष्य अनुभव से, अज्ञानी पुरुष आवश्यकता से और पशु स्वभाव से।
हमारी दुनिया में इस बात को बहुत महत्त्व दिया जाता है कि हम वो करें जो और लोग कर रहे हैं और वो सोचें जो और लोग सोच रहे है।
बुद्धिमान व्यक्ति बोलते हैं क्योंकि उनके पास बोलने के लिए कुछ होता है, मूर्ख व्यक्ति बोलते हैं क्योंकि उन्हें कुछ न कुछ बोलना होता है।
चाहे कितनी ही बुरी तरह आपका दिल क्यों न टूटा हो, दुनिया आपके दुःख के लिए नहीं रूकती।
इस दुनिया में लोगों को बदलना सबसे मुश्किल काम है।
मनुष्य एक व्यक्ति के रूप में प्रतिभाशाली है, लेकिन भीड़ के बीच मनुष्य एक नेतृत्वहीन राक्षस बन जाता है, एक महामूर्ख जानवर जिसे जहाँ हांका जाए वहां जाता है।
उनसे मत डरिये जो बहस करते हैं, बल्कि उनसे डरिये जो छल करते है।



