बहुत सारे लोग सर पे बारिश की बूँद गिरने पर उसे कोसते हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि बारिश प्रचुरता में भूख मिटाने वाली चीजें लेकर आती है।
जो अपने लिए नियम नहीं बनाता उसे दूसरों के नियमों पर चलना पड़ता है।
दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए, बिना गुरु के कोई भी दूसरे किनारे तक नहीं जा सकता है।
मैं ईश्वर के साथ शांति से हूँ, मेरा टकराव इंसानों के साथ है।
ज़िन्दगी बढ़िया हो सकती है अगर लोग आपको अकेला छोड़ दें।
दुनिया को सपने देखने वाले भी चाहिए और काम करने वाले भी, लेकिन सबसे ज्यादा दुनिया को ऐसे सपने देखने वाले चाहिए जो काम करते हों।
ये बेरहम दुनिया है और इसका सामना करने के लिए तुम्हे भी बेरहम होना होगा।
ऐसे ग्रहों के लोग जाहाँ फूल ना हों, यही सोचेंगे कि हम हर समय ख़ुशी से पागल रहते होंगे कि हमारे पास ऐसी चीजें है।
बड़े लोग लोगों को छोटा महसूस नहीं कराते।
किसी भी व्यक्ति की आज की स्थिति देख कर उसके चरित्र का अंदाजा मत लगाओ, क्योंकि समय में इतनी ताकत है कि वह कोयले को हीरे में बदलने की क्षमता रखता है।



