मनुष्य जितना ज्ञान में घुल गया हो उतना ही कर्म के रंग में रंग जाता है।
अगर आप के पास आज का काम ठीक से करने का वक़्त नहीं है तो आपके पास इसे फिर से करने का समय कब होगा?
काम छोटा हो या बड़ा, उसकी उत्कृष्टता ही करने वाले का गौरव है।
फल की अभिलाषा छोड़कर कर्म करनेवाला मनुष्य ही मोक्ष प्राप्त करता है।
जूँ, खटमल की तरह दूसरों पर नहीं पलना चाहिए, बल्कि अंत समय तक कार्य करते जाओ, क्योंकि गतिशीलता जीवन का आवश्यक अंग है।
एक व्यापारी दिमाग हमेशा सिर्फ व्यापार के बारे में ही सोचता है, फिर चाहे उसके सामने कोई अजनबी खड़ा हो या उसका अपना परिवार।
यहाँ दो तरह के लोग होते है- एक वो जो काम करते है, और दूसरे वो जो सिर्फ क्रेडिट लेने की सोचते है, कोशिश करना कि तुम पहले समूह में रहो क्योंकि वहाँ प्रतियोगिता कम है।
मैं पैसों के लिए बिजनेस में गया, और वहीं से कला पैदा हुई, यदि इस टिपण्णी से लोगों का मोह भंग होता है तो मैं कुछ नहीं कर सकता, यही सच है।
जितना अधिक आप और आपका संगठन सफल होते हैं, उतना ही अधिक आपको अपने ग्राहकों के प्रति विनम्र और समर्पित हो जाना चाहिए।
जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की |



