केवल सबसे बुद्धिमान और सबसे मूर्ख व्यक्ति नहीं बदलते।

जिस प्रकार बिना जल के धान नहीं उगता उसी प्रकार बिना विनय के प्राप्त की गई विद्या फलदायी नहीं होती।

मृत्यु एक महान विजेता है, लेकिन इसके बावूजद वह केवल तभी जीत सकती है, जब हम सुस्ता रहे हों।

किसी को अपना शत्रु मत बनाओ क्योंकि सौ मित्रों के होते हुए भी वह आपको हानि पहुंचा सकता है।

वही पुत्र हैं जो पितृ-भक्त है, वही पिता हैं जो ठीक से पालन करता हैं, वही मित्र है जिस पर विश्वास किया जा सके और वही देश है जहाँ जीविका हो।

अंग्रेज़ी माध्यम भारतीय शिक्षा में सबसे बड़ा विघ्न है। सभ्य संसार के किसी भी जन समुदाय की शिक्षा का माध्यम विदेशी भाषा नहीं है।

बिना प्रभु और बाइबिल के देश पर सही ढंग से शासन करना असंभव है।

किताबें ऐसी शिक्षक हैं जो बिना कष्ट दिए, बिना आलोचना किए और बिना परीक्षा लिए हमें शिक्षा देती हैं।

सुन्दर आचरण, सुन्दर देह से अच्छा है।

विश्वविद्यालय महापुरुषों के निर्माण के कारख़ाने हैं और अध्यापक उन्हें बनाने वाले कारीगर हैं।

End of content

No more pages to load

Next page