उनका तगाफुल उनकी तवज्जो;
एक दिल, उस पे लाख तहल्के।
Meaning:
1.तगाफुल - उपेक्षा, वेबवज्जुही
2.तवज्जो - विशेष ध्यान
यूँ तो मशहूर हैं अधूरी मोहब्बत के किस्से बहुत से;
मुझे अपनी मोहब्बत पूरी करके नई कहानी लिखनी है!
इजाजत हो तो मैं भी तुम्हारे पास आ जाऊँ;
देखो ना चाँद के पास भी तो एक सितारा है!
सिर्फ इशारों में होती मोहब्बत अगर,
इन अलफाजों को खुबसूरती कौन देता,
बस पत्थर बन के रह जाता 'ताज महल';
अगर इश्क इसे अपनी पहचान ना देता!
खुदा का शुक्र है कि ख्वाब बना दिए;
वरना तुम्हें देखने की तो हसरत ही रह जाती!
मोहब्बत मे कभी कोई जबरदस्ती नहीं होती;
जब तुम्हारा जी चाहे तुम बस मेरे हो जाना!
मोहब्बत तो बस इक एहसास है;
जिस से हो जाए बस वही खास है!
मेरी पलकों की नमी इस बात की गवाह है;
मुझे आज भी तुमसे मोहब्बत बेपनाह है!
कल तुझसे बिछड़ने का फैंसला कर लिया था;
आज अपने ही दिल को रिश्वत दे रहा हूँ!
ना शौक दीदार का ना फिक्र जुदाई की;
बड़े खुश नसीब हैं वो लोग जो मोहब्बत नहीं करते!



