सिर्फ बिछड़ जाने से ही तो रिश्ता खतम नहीं होता;
प्यार वो कुआ है जिसका पानी कभी कम नहीं होता!
कौन कहता है मुर्दे जिया नहीं करते;
मैंने आशिकों की बस्ती में लाशों को चलते देखा है!
खुदा की रहमत में अर्जियाँ नहीं चलतीं;
दिलों के खेल में खुदगर्जियाँ नहीं चलतीं;
चल ही पड़े हैं तो ये जान लीजिए हुज़ूर;
इश्क़ की राह में मनमर्जियाँ नहीं चलतीं!
पलकों से पानी गिरा है तो उसे गिरने दो;
सीने में कोई पुरानी तमन्ना पिघल रही होगी!
तलाश कर मेरी कमी को अपने दिल में एक बार;
दर्द हो तो समझ लेना मोहब्बत अभी बाकी है!
कितनी मोहब्बत है तुमसे, कोई सफाई ना देंगे;
साये की तरह रहेंगे तेरे साथ, पर दिखाई ना देंगें।!
लफ़्ज़ों के इत्तेफाक़ में, यूँ बदलाव करके देख;
तू देख कर न मुस्कुरा, बस मुस्कुरा के देख!
आरज़ू होनी चाहिए किसी को याद करने की;
लम्हें तो अपने आप मिल जाते हैं!
कोई कहता है प्यार नशा बन जाता है;
कोई कहता है प्यार सज़ा बन जाता है;
पर प्यार करो अगर सच्चे दिल से;
तो वो प्यार ही जीने की वजह बन जाता है!
ख़ुदा तो उसकी आँखों में था;
हम खामखाँ आयतें पढ़ते रहे!



