दुनिया में मत ढूंढ नाम ए वफ़ा 'फ़राज़';
दिलों से खेलते हैं लोग बना के हमसफ़र अपना।
ज़िंदगी हमारी यूँ सितम हो गयी;
ख़ुशी ना जाने कहाँ दफ़न हो गयी;
बहुत लिखी खुदा ने लोगों की मोहब्बत;
जब आयी हमारी बारी तो स्याही ही ख़त्म हो गयी।
दिल वो नगर नहीं है कि फिर आबाद हो सके;
पछताओगे सुनो हो ये बस्ती उजाड़ कर।
मोहब्बत मुक़द्दर है एक ख्वाब नहीं;
ये वो अदा है जिसमे सब कामयाब नहीं;
जिन्हें पनाह मिली उन्हें उँगलियों पर गिन लो;
मगर जो फना हुए उनका कोई हिसाब नहीं।
सपना हैं आँखों में मगर नींद नहीं है;
दिल तो है जिस्म में मगर धड़कन नहीं है;
कैसे बयाँ करें हम अपना हाल-ए-दिल;
जी तो रहें हैं मगर ये ज़िंदगी नहीं है।
तेरी महफ़िल से उठे तो किसी को खबर तक ना थी,
तेरा मुड़-मुड़कर देखना हमें बदनाम कर गया।
मंजिल भी उसकी थी, रास्ता भी उसका था;
एक मैं अकेला था, बाकी काफिला भी उसका था;
साथ-साथ चलने की सोच भी उसकी थी;
फ़िर रास्ता बदलने का फ़ैसला भी उसका था।
इश्क़ करना तो लगता है जैसे मौत से भी बड़ी एक सज़ा है;
क्या किसी से शिकायत करें जब अपनी तक़दीर ही बेवफा है।
तुम्हारी नफरत पर भी लुटा दी ज़िन्दगी हमने;
सोचो अगर तुम मोहब्बत करते तो हम क्या करते।
दोस्ती किस से न थी किस से मुझे प्यार न था;
जब बुरे वक़्त पे देखा तो कोई यार न था।



