बरबाद कर दिया हमें परदेस ने मगर;
माँ सबसे कह रही है कि बेटा मज़े में है..
कोई उम्मीद बर नहीं आती;
कोई सूरत नज़र नहीं आती;
मौत का एक दिन मु'अय्यन है;
नींद क्यों रात भर नहीं आती।
आँख उठाकर भी न देखूँ, जिससे मेरा दिल न मिले;
जबरन सबसे हाथ मिलाना, मेरे बस की बात नहीं...
दिल से मिले दिल तो सजा देते है लोग;
प्यार के जज्बातों को डुबा देते है लोग;
दो इँसानो को मिलते कैसे देख सकते है;
जब साथ बैठे दो परिन्दो को भी उठा देते है लोग...
कम से कम तन्हाई तो साथी है;
अपनी जिंदगी के हर एक पल की;
चलो ये शिकवा भी दूर हुआ कि;
किसी ने साथ नहीं दिया।
मुझे देखने से पहले साफ़ कर;
अपनी आँखों की पुतलियाँ ग़ालिब;
कहीं ढक ना दे मेरी अच्छाइयों को भी;
नज़रों की ये गन्दगी तेरी।
कहने वालों का कुछ नहीं जाता;
सहने वाले कमाल करते हैं;
कौन ढूंढें जवाब दर्दों के;
लोग तो बस सवाल करते है।
इंतजार किस पल का किये जाते हो यारों;
प्यासों के पास समंदर नही आने वाला;
लगी है प्यास तो चलो रेत निचोड़ी जाए;
अपने हिस्से में समंदर नहीं आने वाला।
तेरी नज़रों से दूर जाने के लिए तैयार तो थे हम;
फिर इस तरह, नज़रें घुमाने की जरूरत क्या थी;
तेरे एक इशारे पे, हम इल्जाम भी अपने सिर ले लेते;
फिर बेवजह, झूठे इल्जाम लगाने की जरुरत क्या थी।
रोती हुई आँखो मे इंतेज़ार होता है;
ना चाहते हुए भी प्यार होता है;
क्यू देखते है हम वो सपने;
जिनके टूटने पर भी उनके सच होने;
का इंतेज़ार होता है।



