हाथों की लकीरों पर मत जा ऐ ग़ालिब;
नसीब उन के भी होते हैं जिन के हाथ नहीं होते।
कहाँ तक सुनेगी रात कहाँ तक सुनाएंगे हम;
शिकवे सारे सब आज तेरे रुबरु करें।
जाने क्यों अकेले रहने को मज़बूर हो गए;
यादों के साये भी हमसे दूर हो गए;
हो गए तन्हा इस महफ़िल में;
कि हमारे अपने भी हमसे दूर हो गए।
अब भी इल्जाम-ए-मोहब्बत है हमारे सिर पर;
अब तो बनती भी नहीं यार हमारी उसकी।
उन लोगों का क्या हुआ होगा;
जिनको मेरी तरह ग़म ने मारा होगा;
किनारे पर खड़े लोग क्या जाने;
डूबने वाले ने किस-किस को पुकारा होगा।
एहसान जताना जाने कैसे सीख लिया;
मोहब्बत जताते तो कुछ और बात थी।
चंद कलियाँ निशात की चुनकर;
मुद्दतों मायूस रहता हूँ;
तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही;
तुझसे मिलकर उदास रहता हूँ।
हुस्न भी था, कशिश भी थी;
अंदाज़ भी था, नक़ाब भी था;
हया भी थी, प्यार भी था;
अगर कुछ ना था तो बस इकरार।
हमें अपने हबीब से यही एक शिकायत है;
ज़िंदगी में तो आए नहीं, लेकिन हमें सपनों में सताते रहे।
तु वो ज़ालिम है जो दिल में रह कर भी मेरा ना बन सका;
और दिल वो काफ़िर जो मुझ में रह कर भी तेरा हो गया।



