मेरे बारे में अपनी सोच को थोड़ा बदलकर देख;
मुझसे भी बुरे हैं लोग तू घर से निकलकर देख।
मैंने उस से बस इतना ही पूछा था कि;
एक पल में किसी की जान कैसे निकल जाती है;
उस ने चलते चलते अपना हाथ;
मेरे हाथ से छुड़ा लिया......
हमारी आरजूओं ने हमें इन्सां बना डाला;
वरना जब जहां में आये थे, बन्दे थे खुदा के।
मैं सुपुर्दे ख़ाक हूँ मुझको जलाना छोड़ दे;
कब्र पर मेरी तु उसके साथ आना छोड़ दे;
हो सके गर तु खुशी के अश्क पीना सीख ले;
या तु आँखों में अपनी काजल लगाना छोड़ दे।
वो समझें या ना समझें मेरे जज्बात को;
मुझे तो मानना पड़ेगा उनकी हर बात को;
हम तो चले जायेंगे इस दुनिया से;
मगर आंसू बहायेंगे वो हर रात को।
हसरतों की जहर बुझी लौ में मोम सा दिल जला दिया हमने;
कौन बिजली की धमकियां सहता, आशियाँ खुद जला दिया हमने।
तहज़ीब में भी उसकी क्या ख़ूब अदा थी;
नमक भी अदा किया तो ज़ख़्मों पर छिड़क कर।
मुझे गुमान था कि चाहा बहुत सबने मुझे;
मैं अज़ीज़ सबको था मगर ज़रूरत के लिए।
मुक्कदर का गरीब, दिल का अमीर था;
मिलकर बिछड़ना मेरा नसीब था;
चाह कर भी कुछ कर न सके हम;
घर जलता रहा और समुन्दर करीब था।
कोई रिश्ता टूट जाये दुख तो होता है;
अपने हो जायें पराये दुख तो होता है;
माना हम नहीं प्यार के काबिल;
मगर इस तरह कोई ठुकराये दुख तो होता है।



