इस कदर हम यार को मनाने निकले;
उसकी चाहत के हम दीवाने निकले;
जब भी उसे दिल का हाल बताना चाहा;
उसके पास वक़्त ना होने के बहाने निकले।
आए ही तो थे तेरे दर पर;
ऐसा क्या कर गये थे हम;
तुम चाहने लगे हो औरो को;
ऐसा क्या मर गये थे हम।
काश की खुदा ने दिल पत्थर के बनाये होते;
तोड़ने वाले के हाथों में जख्म तो आए होते।
कुछ तबीयत ही मिली थी ऐसी, चैन से जीने की सूरत नहीं हुई;
जिसको चाहा उसे अपना न सके, जो मिला उससे मुहब्बत न हुई।
रेत पर नाम लिखते नहीं;
रेत पर लिखे नाम कभी टिकते नहीं;
लोग कहते हैं पत्थर दिल हैं हम;
लेकिन पत्थरों पर लिखे नाम कभी मिटते नहीं।
मेरी हर बात को उल्टा वो समझ लेते हैं;
अब के पूछा तो कह दूंगा कि हाल अच्छा है।
उठ के पहलू से चले हो तो बताते जाना;
छोड़ कर जाते हो अब किसके सहारे मुझको।
पत्थर कहा गया कभी शीशा कहा गया;
दिल जैसी एक चीज़ को क्या-क्या कहा गया।
दर्द गैरों को सुनाने की ज़रूरत क्या है;
अपने साथ औरों को रुलाने की ज़रूरत क्या है;
वक्त यूँही कम है दोस्ती के लिए;
रूठकर वक्त गंवाने की ज़रूरत क्या है!
उसका चेहरा भी सुनाता हैं कहानी उसकी;
चाहता हूँ कि सुनूं उससे जुबानी उसकी;
वो सितमगर है तो अब उससे शिकायत कैसी;
क्योंकि सितम करना भी आदत हैं पुरानी उसकी!



