ख़ुशी से दिल को आबाद करना,
और गम को दिल से आजाद करना,
हमारी बस इतनी गुजारिश है कि हमे भी,
दिन में एक बार याद करना!
कोई न मिले तो किस्मत से गिला नहीं करते!
अक्सर लोग मिल कर भी मिला नहीं करते!
हर शाख पर बहार आती हैं ज़रूर!
पर हर शाख पर फूल खिला नहीं करते!
जिंदगी बन गए हो तुम मेरी!
बंदगी बन गए हो तुम मेरी!
खुदा माफ़ करे मुझे आखरी आरजू बन गए हो तुम मेरी!
रात की तन्हाई में उनको आवाज़ दिया करते हैं !
रात में सितारों से उनका ज़िक्र किया करते हैं !
वो आयें या न आयें हमारे ख्वाबों में !
हम तो बस उन्ही का इंतज़ार किया करते हैं !
जब तन्हाई मैं आप की याद आती हैं!
होंठो पर एक दुआ आती हैं!
खुदा आप को दे हर ख़ुशी!
क्योंकि आज भी हमारी हर ख़ुशी आपके बाद आती हैं!
याद आती है तो ज़रा खो जाते है!
आंसू आँखों में उतर आये तो ज़रा रो लेते है!
नींद तो नहीं आती आँखों में लेकिन!
वो ख्वाबों में आएंगे यही सोच कर सो लेते है!
काश दिल की आवाज़ में इतना असर हो जाये!
हम आपको याद करे और आपको खबर हो जाये!
रब से बस इतनी दुआ करते हैं!
आप जो चाहे आपको मिल जाये!
उगता हुआ सूरज दुआ दे आपको!
खिलता हुआ फूल खुशबू दे आपको!
हम तो कुछ देने के काबिल नहीं है!
देने वाला हज़ार खुशिया दे आपको!



