नोरा फतेही का साल 2020 का यह आखिरी डांस वीडियो, कर देगा आपको हैरान!

Wednesday, December 30, 2020 12:28 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं| उन्होंने अपने डांस से बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने के साथ-साथ स्टेज पर भी अपने डांस मूव्स से खूब सुर्खियाँ बटोरी हैं| हाल ही में नोरा ने न्यू ईयर से पहले इस साल का अपना आखिरी डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके डांस को देखकर आप इससे बार-बार देखने के लिए मजबूर हो जाएँगे|

नोरा फतेही ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "साल 2020 का लास्ट डांस वीडियो। अगले साल इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।" यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, अभी तक नोरा के इस डांस वीडियो को 21 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। अभिनेत्री के बेली डांस वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं| देखिये-



नोरा फतेही आखिरी बार बड़े पर्दे पर निखिल आडवानी निर्देशित फिल्म 'बाटला हाउस ' में जॉन अब्राहम के साथ नज़र आई थी| आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अभिषेक दुधैया, के निर्देशन में बनी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया' में अपने सेक्सी अंदाज़ से लोगों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं| इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर और एमी विर्क जैसे कलाकार भी अपने किरदारों से दर्शकों को दीवाना बनाते दिखाई देंगे|
वामिका गब्बी की 'तितली' स्टाइल डायरी: कैसे उन्होंने प्रमोशन किरदार को-ट्रेंडिंग फैशन स्टेटमेंट में बदल दिया!

एक एक्टर के बारे में कुछ अविश्वसनीय रूप से ताज़ा करने वाला होता है जो सेट पर अपने किरदार को पीछे नहीं छोड़ता। अपनी

Wednesday, June 25, 2025
अतीत कभी नहीं मरता: 'आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर' का हिंदी ट्रेलर रिलीज़!

सोनी पिक्चर्स ने आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर का नया ट्रेलर रिलीज़ किया है, जो हॉरर की सबसे प्रतिष्ठित फ्रैंचाइज़ में से एक

Wednesday, June 25, 2025
अभिषेक बनर्जी ने आईएमडीबी एक्सक्लूसिव में 'स्टोलन' में अपने रचनात्मक बदलावों को स्वीकार किया!

अभिनेता और कास्टिंग निर्देशक अभिषेक बनर्जी कई सफल शीर्षकों का हिस्सा रहे हैं, जिनमें हाईवे, ड्रीम गर्ल 2, पाताल लोक, स्त्री

Wednesday, June 25, 2025
टेलीविजन से ओटीटी तक: 'स्पेशल ऑप्स 2' के साथ विकास मनक्तला का बहुप्रतीक्षित आगमन!

अभिनेता विकास मनक्तला आखिरकार नीरज पांडे की 'स्पेशल ऑप्स 2' के साथ ओटीटी पर आ गए हैं, जो 19 साल के

Wednesday, June 25, 2025
अमेज़न एमएक्स प्लेयर के 'गेमरलोग' शो के बारे में दर्शील सफारी का जबरदस्त खुलासा!

क्या होता है जब गेमिंग सिर्फ़ एक खेल से ज़्यादा हो जाता है? अमेज़न के मुफ़्त स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म, अमेज़न एमएक्स

Wednesday, June 25, 2025