टीचर: बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है?
पप्पू: जेबरा।
टीचर: कैसे?
पप्पू: वो ब्लैक एंड वाइट है ना।
टीचर: वे तीन शब्द बताओ, जो सबसे ज्यादा बोले जाते हैं।
पप्पू: मुझे नहीं पता।
टीचर: शाबाश बेटा, बैठ जाओ।
बंता: भाई ये अखरोट नहीं टूट रहे हैं!
संता: एक काम कर, पीछे वाली जेब में डाल कर चौराहे तक जा कर आओ!
बंता: इस लॉकडाउन ने बहुत कुछ सिखा दिया!! अब मैं एक ही प्लेट में दाल, चावल, रोटी, सब्ज़ी, आचार, सलाद रख कर खाने लगा हूँ!
संता: ऐसा क्यों?
बंता: बर्तन खुद धोने पड़ते हैं भाई!
टीचर: वैलेंटाइन का विरुद्धार्थी शब्द है क्या है?
पप्पू: क्वॉरेंटाइन!
टीचर: कैसे?
पप्पू: वैलेंटाइन में दो व्यक्ति चिपक कर बैठते हैं और क्वॉरेंटाइन में दूर-दूर!
टीचर: ग़ज़ल और भाषण में क्या अंतर है?
पप्पू: पराई स्त्री का हर शब्द ग़ज़ल है और अपनी बीवी का हर शब्द भाषण!
संता: क्या बात है? बड़ा फ्रेश लग रहा है!
बंता: हाँ मैं सुबह सैर पे जाता हूँ! पहले मैं पैदल ही जाता था... अब मैंने बाइक से जाना शुरू किया है अब थकान भी महसूस नहीं होती, और टाइम भी बच जाता है!
टीचर: कभी किसी लड़की को परपोज़ किये हो?
पप्पू: नही सर, हम तो गणित के स्टूडेंट हैं इसलिये सिर्फ़ सपोज़ किये हैं!
माना कि वो मेरी है!
बैंक मैनेजर: कैश खत्म हो गया है कल आना!
संता: लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिये!
मैनेजर: देखिये आप गुस्सा मत करिये, शांति से बात कीजिये!
संता: ठीक है बुलाओ शांति को, आज उसी से बात करूँगा!
बंटी: यार ये ऑटोमेटकली क्या होता है?
पप्पू: यार, जब कोई गंजी औरत ऑटो में बैठ के जाए तो उसे कहते हैं ऑटो-में-टकली!



