पप्पू: पापा घर में मेहमान आए हैं और शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, अब क्या करूँ?
संता: अबे, डरता क्यों है? नए विम बार में 100 नींबू की शक्ति है, डाल दे 2 बूँद!
संता बर्फ़ का टुकड़ा उठा कर उसे गौर से देख रहा था।
बंता: क्या देख रहे हो?
संता: देख रहा हूँ कि यह लीक कहाँ से हो रहा है!
पप्पू: ओये! तु डॉक्टर के पास जाने वाला था, क्या हुआ?
बंटी: यार! कल जाऊँगा, आज थोड़ी सी तबीयत ख़राब है!
संता: ट्रेन में रात भर मुझे नींद नहीं आई। ऊपर की सीट मिली थी, गर्मी बहुत थी।
बंता: तो सीट बदल लेता।
संता: किस के साथ बदलता?
नीचे की सीट पर कोई आया ही नहीं।
जीतो संता से, "जब भी तुम काम के लिए बाहर जाते हो तो मुझे घबराहट होती रहती है"।
संता: घबराओ नहीं डार्लिंग, मैं इतनी जल्दी वापिस आऊंगा कि तुम्हें इसका पता भी नहीं चलेगा।
जीतो: इसी वज़ह से तो मैं घबराती हूँ।
संता ने शौंक-शौंक में व्रत रख लिया।
उसने अपने बेटे से कहा: देख सूरज डूबा?
बेटा: नही जी।
कुछ समय बाद उसने दोबारा कहा: देख डूबा के नही?
बेटा: ओ नही जी।
संता: लगता है मुझे साथ में ले के ही डूबेगा!
मिलिट्री का कप्तान: नौजवानों आगे बढ़ो।
संता आगे नहीं बढ़ा।
कप्तान: तुम आगे क्यों नहीं बढ़े?
संता: आपने कहा 9 जवानों आगे बढ़ो, मैं 10 वें नंबर पर था!
एक पठान दूसरे पठान से: तुम्हारे पापा की मौत कैसे हुई थी?
दूसरा पठान अफ़सोस करते हुए, "यार उनकी यादाश्त बहुत कमज़ोर थी। दोपहर को सोते वक़्त सांस लेना भूल गये थे।
संता: मेरे पड़ोसी का बच्चा गुम हो गया।
बंता: फिर क्या किया?
संता: मैंने कहा गूगल पर सर्च कर लो, मिल जाए तो डाउनलोड कर लेना!
पप्पू ने लाइव रेडियो स्टेशन पर कॉल किया।
पप्पू: हेलो जी, यह रेडियो स्टेशन ही है ना?
आर जे: जी हां।
पप्पू: मेरी आवाज़ पूरा शहर सुन रहा है ना?
आर जे: हां।
पप्पू: यानी, घर में जो मेरी बहन है, वह भी रेडियो सुन रही होगी!
आर जे (गुस्से से): हां भई हां!
पप्पू: हेलो पिंकी ! अगर मेरी आवाज़ सुन रही है, तो जल्दी से मोटर चला दे।
मैं छत पर बाथरूम में हूं और पानी ख़त्म हो गया है!



