संता: वो लड़की कितनी सुन्दर है।
बंता: मुझे उसका नाम पता है।
संता: क्या नाम है उसका?
बंता: वो बैंक में काम करती है, उसके काउंटर के ऊपर उसका नाम लिखा था "चालू खाता"।
संता ने बंता से कहा: "सबसे बड़ा चैलेंज क्या है?"
बंता ने उत्तर दिया: उत्तर पत्रिका को खाली छोड़ दो और आखिर में लिख देना, पास करके दिखा।
पप्पू पापा से: पापा, मैं इतना बड़ा कब होउंगा कि मैं मम्मी से बिना पूछे बाहर जा सकूं?
पापा: बेटा अभी इतना बड़ा तो मैं भी नहीं हुआ।
एक पठान दूसरे पठान से: यार सुना है 2012 तक दुनिया ख़त्म हो जाएगी।
दूसरा पठान: ऐसा नहीं होगा मैंने कल वाशिंग मशीन खरीदी है उस पे 2014 तक की गारंटी है।
संता जीतो से: कैसी सब्ज़ी बनाई है, बिलकुल गोबर जैसा स्वाद है।
जीतो माथा पीटते हुए: हे भगवान! ना जाने इन्होंने क्या-क्या खा के देखा हुआ है।
संता: इतने कम मार्क्स?दो थप्पड़ मारने चाहिए।
पप्पू: हाँ पापा, चलो मैंने उस साले मास्टर का घर भी देख रखा है।
पठान अपनी लड़की से,"मिस आपने मुझे कल मिस कॉल क्यों दी थी?"
लड़की: मैंने तो आप को कोई मिस कॉल नहीं दी।
पठान: तो कल मेरे मोबाइल पे ये क्यों लिखा आ रहा था "1 मिस कॉल।"
पप्पू: पापा रात को मैंने एक सपना देखा, आपने मुझे 10 रुपये दिए हैं।
संता: चल आठ आना जेब खर्च काटकर साढ़े नौ रुपये वापिस कर।
संता: कल आपने अपने बच्चे को बहुत पीटा! आखिर ऐसी क्या बात हो गई थी उससे?
बंता: दरअसल दो दिन बाद उस बदमाश का रिजल्ट निकलने वाला है और मैं आज ही एक महीने के टूर पर जा रहा हूँ।
एक बार रजनीकांत तीन पत्ती खेल रहा था।
पत्ते दिखाने पर उसके पास तीन इक्के आ गए, फिर भी रजनी हार गया।
क्यों?
क्योंकि सामने वाले के पास तीन रजनीकांत थे।



