बंटी: ओए तूने अपनी सगाई क्यों तोड़ दी?
पप्पू: अरे यार, उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था।
बंटी: तो?
पप्पू: जो आज तक किसी की ना हो सकी, वो मेरी क्या होगी?
बंता: अरे यार नाली से बड़ी दुर्गन्ध आती है फिनायल क्यों नहीं छिड़कते?
संता: आपको कैसे पता चला दुर्गन्ध आती है?
बंता: नाक से।
संता (हँसते हुए) बोला: तो आप अपनी नाक में फिनायल क्यों नहीं छिड़कवा लेते?
अध्यापक: पप्पू अभी तक तुमने सवाल हल क्यों नहीं किया?
पप्पू: जी, अभी तक मुझे नक़ल करने का मौका ही नहीं मिला।
चोर (बंदूक तानते हुए) बोला: "जिंदगी चाहते हो तो अपना पर्स मेरे हवाले कर दो।
पठान: ये लो।
चोर: कितने मूर्ख हो तुम, मेरी बंदूक मे तो गोली ही नहीं थी।
पठान: और मेरे पर्स मे भी कहां रुपये थे।
संता पार्क में बैठा था।
बंता: क्या कर रहे हो?
संता: बदला ले रहा हूँ।
बंता: किस से?
संता: वक्त ने मुझे बर्बाद किया है, अब मैं वक्त को बर्बाद कर रहा हूँ।
सिंधी : आप कहां रहते हो?
पठान: जी, औकात में।
नौकर: बीवी जी मुझे पागलखाने में ज्यादा तनख्वाह की नौकरी मिल रही है।
जीतो: लेकिन तुम्हें पागलखाने में काम करने का तजुर्बा कहां है?
नौकर: वहां का न सही आपके घर काम करने का तजुर्बा तो है।
बंता: यार सूरज रात को क्यों नहीं निकलता?
संता: क्या पता निकलता भी हो, अंधेरा इतना होता है कि कुछ दिखाई नहीं देता।
संता और बंता कॉफ़ी शॉप में कॉफ़ी पी रहे थे।
संता बोला: जल्दी पी यार, कॉफ़ी ठंडी हो जायेगी।
बंता: तो क्या हुआ?
संता: अरे बेवकूफ, मेनू कार्ड पढ़, हॉट कॉफ़ी 40 रूपये और कोल्ड कॉफ़ी 80 रुपये है।
पत्नी: आप इतनी शतरंज क्यों खेलते हैं?
पठान: इससे मैं मुस्तैद रहता हूँ।
पत्नी: मुस्तैद रहते हैं, किसलिए?
पठान: शतरंज खेलने के लिए।



