अध्यापिका: अगर धरती पे पानी ना होता तो क्या होना था?
पप्पू: हम तो कंगाल हो जाते, मेरे पापा दूध में क्या मिलाते।
संता: सिर के साथ-साथ अपने कंधो पर भी शैम्पू लगा रहा था।
जीतो: कंधों पे शैम्पू क्यों लगा रहे हो?
संता: पगली ये कोई आम शैम्पू नहीं है, 'हैड एंड शोल्डर' है।
अध्यापिका: ये बताओ बारिश के साथ बिजली क्यों चमकती है?
पप्पू: जी इससे पता चलता है कि कौन-कौन सी जगह सूखी रह गई है।
रजनीकांत: आज मेरे कुत्ते ने अण्डा दिया।
बिग-बी: कुत्ते कब से अण्डा देने लगे?
रजनीकांत: ये रजनी की स्टाइल है, मैंने अपनी मुर्गी का नाम कुत्ता रखा है।
संता बार एक सर्कस देखने गया तो सर्कस में एक लड़की ने एक शेर को चुंबन (किस) किया।
रिंग मास्टर: आप में से कोई है जो ये काम कर सकता है?
संता: मैं आता हूँ, पर पहले इस शेर को पीछे करो।
संता दूध वाले की दुकान पर जाकर बोला, "तुम्हारी दुकान का दूध खराब है, शरबत में डाला फट गया।"
दुकान वाला हैरानी से पूछता है, "कौन से शरबत में डाला था?"
संता: नींबू पानी में।
एक लड़की फांसी लगा रही थी।
पप्पू ने खिड़की से देखा।
सोचो पप्पू ने लड़की को क्या बोला होगा?
.
. .
. . .
'सिर्फ लटकने से लम्बाई नहीं बढ़ेगी मम्मी को बोलो कॉम्प्लान पिलाए।'
संता: कल मुझे 10 लोगों ने पीटा।
बंता: फिर तूने क्या किया?
संता: मैंने कहा सालों एक-एक करके आओ।
बंता: फिर?
संता: फिर क्या, सालों ने एक-एक करके दोबारा पीटा।
पप्पू ने एक लड़की को कमल का फूल दिया।
लड़की ने पप्पू को एक जोर का थप्पड़ मारा।
पप्पू बोला: मैं तो बीजेपी (BJP) का प्रचार कर रहा हूँ।
लड़की बोली: मैं भी कांग्रेस का प्रचार कर रही हूँ।
संता (नौकर से) बोला: जा एक चाय लेकर आ।
नौकर: पैसे तो दीजिये मालिक।
संता: हर रोज देता हूँ आज बिना पैसे के लेकर आ।
नौकर ने खाली कप लाकर रख दिया।
संता ने जब देखा तो कहा: अरे यह कप तो खाली है।
नौकर: मालिक रोज भरा पीते हो, आज खाली ही सही।



