संता कड़ी गर्मी में धूप में खड़ा था।
बंता: संता ये तुम क्या कर रहे हो?
संता: मैं पसीना सुखा रहा हूँ।
मरीज: डॉक्टर साहब, आपने मुझे दवाईयों के दो पर्चे लिखकर क्यों दिए हैं?
डॉक्टर: आपको दोनों ही पर्चों की दवाईयां खरीदनी हैं। एक पर्चे की दवाई से आप बेहतर महसूस करेंगे और दूसरे पर्चे से दवा की कंपनी।
पठान के अब्बू ने नया मोबाइल नंबर लिया तो पठान ने वो नंबर अपने मोबाइल में किस नाम से save किया होगा?
सोचो?
सोचो?
अरे यार "New Abbu (अब्बू)" के नाम से।
बंता: "मैडम तुसाद" और मैडम सोनिया में क्या अंतर है?
संता: मैडम तुसाद का एक भी पुतला आज तक प्रधानमंत्री नहीं बन पाया।
पप्पू: अगर मैं इस साल भी फेल हो गया तो मैं आत्महत्या कर लूँगा।
संता: खबरदार! ऐसा किया तो, मैं तुझे जान से मार दूंगा।
संता: मैंने एक ऐसी चीज का पता लगाया है जिससे दीवार के आर-पार देखा जा सकता है।
बंता: क्या?
संता: सूराख।
महिला: डॉक्टर साहब, मेरे पति ने रात में नींद में बाते करनी शुरू कर दी हैं, क्या करूँ?
डॉक्टर: उन्हें दिन में बात करने का मौका दीजिए।
गर्लफ्रेंड: आज मेरे पापा ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पे जाते हुए देख लिया।
पप्पू: तो क्या बोले वो?
गर्लफ्रेंड: बस की टिकेट के पैसे वापस ले लिये, बहुत सख्त हैं हमारे घरवाले।
एक शादी की पार्टी में डीजे ने संता से पूछा, "भाई साहब डी.जे. कब तक बजाना है?"
संता: 8-10 पैग तक बजा लो, उसके बाद तो ये सब जनरेटर की आवाज पर भी नाच लेंगे।
अध्यापिका: एक ऐसा वाक्य बताओ जिसमें, उर्दू, हिंदी, पंजाबी और इंग्लिश का सही प्रयोग हुआ हो?
पप्पू: इश्क दी गली विच नो एंट्री।



