सलमा: इस साल के रोजे रखोगे?
पठान: नहीं।
सलमा: और तरावी पढ़ोगे?
पठान: मुश्किल है।
सलमा: अफ्तारी करोगे?
पठान: हाँ, इतना भी काफिर नहीं हूँ।
संता सार्वजनिक शौचालय गया और 1 घंटे बाद निकला।
जमादार बोला: 20 रुपये दो।
संता: साले बाथरूम में बैठा था "साइबर कैफ़े" में नहीं।
प्रोफेसर ने हिंदी की क्लास में पूछा,"गाली की परिभाषा बताओ?"
पप्पू: अत्याधिक क्रोध आने पर शारीरिक रूप से हिंसा ना करते हुए, मौखिक रूप से की गई हिंसात्मक कार्यवाही के लिए चुने हुए शब्दों का समूह जिसके उच्चारण के पश्चात मन को असीम शांति का अनुभव होता है, उसे हम गाली कहते हैं।
जीतो: भैया आज समोसे अच्छे नहीं बने, कल वाले अच्छे थे।
समोसे वाला: बहन जी, क्या बात कर रहीं हैं आप, ये कल वाले ही तो हैं।
5 पठान एक गाय को तीसरी मंजिल पर ले जा रहे थे।
आदमी: ऊपर क्यों ले जा रहे हो?
पठान: हम इसको हलाल करेगी।
आदमी: मगर ऊपर क्यों?
पठान: यारा हमारा छूरी ऊपर पड़ा है।
संता: बड़ा दुःख हुआ था तेरी बीवी की मौत की खबर सुनकर, वैसे हुआ क्या था?
बंता: गोली लग गई थी माथे में।
संता: भगवान का शुक्र है आँख बच गई।
पठान रिचार्ज की दुकान पर जाकर बोला, "भाई साहब एक रुपये का इजी (easy) रिचार्ज कर दो।"
दुकानदार: एक रुपये की इजी (easy) रिचार्ज से किसी को कॉल करनी है या मैसेज?
पठान: करना तो कुछ नहीं, बस वैसे ही पैसे उड़ाने की आदत है।
संता: अपने बैंक खाते में 1000 का नोट जमा कराने गया।
खजांची (Cashier): संता जी, ये नोट तो नकली है।
संता: तो तुझे इसमें कोई तकलीफ है, मेरे खाते में जायेंगे कि तेरे?
पप्पू: जानू राँझना फिल्म की, बालकनी की दो कोने वाली टिकट बुक करा लूँ क्या?
गर्लफ्रेंड: लेकिन अगर कोने वाली टिकट ना मिली तो?
पप्पू: तो पिक्चर देख लेंगे।
जीतो: कल रात तुम मुझे नींद में गालियाँ क्यों दे रहे थे?
संता: तुम्हे ग़लतफहमी हुई है।
जीतो: कैसी ग़लतफहमी?
संता: यही कि मैं नींद में था।



