पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पिज़्ज़ा हट में गया।
पप्पू: क्या लोगी?
गर्लफ्रेंड: कढ़ी चावल मंगवा लो।
वेटर हँसते हुए बोला, "सरकारी (Govt.) स्कूल की लड़कियां पटाओगे तो ऐसा ही होगा।"
पठान: लाइट नहीं है तो कमबख्त पंखा तो चला दो।
सलमा: आखिर पठान ही हो ना, अक्ल तो है नहीं पंखा चला दिया तो मोमबत्ती बुझ जायेगी।
एक बार संता के होठ जल गए।
बंता: ओ यार ये कैसे हुआ?
संता: बीवी को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था।
बंता: तो?
संता: ख़ुशी के मारे ट्रेन के इंजन को चूम लिया।
पप्पू बस स्टॉप पर खड़ी एक लड़की से बोला, "आई लव यू"।
पप्पू की बात सुनते ही लड़की ने उसे एक थप्पड़ रसीद कर दिया और बोली, " अब बोल क्या बोला?"
पप्पू: जब तूने सुना नहीं तो चांटा क्यों मारा?
मरीज़: डॉक्टर साहब क्या कोई ऐसा नुस्खा है जिस आदमी लम्बे समय तक ज़िंदा रह सके?
डॉक्टर: शादी कर लो।
मरीज़: क्या उससे मैं लम्बे समय तक ज़िंदा रह सकूंगा?
डॉक्टर: नहीं, पर उससे तुम्हारी लम्बे समय तक जीने की इच्छा ख़त्म जायेगी।
चार पठान जनाजे को तेज़ी से लेकर क़ब्रो के ऊपर से गुज़र रहे थे।
एक आदमी बोला,"अरे भाईजान शर्म करो, नीचे लाशें हैं"।
पठान: तो ऊपर कौन सा हमनें VCR उठाया हुआ हैं।
संता के 60वें बर्थडे पर बंता बोला, "ये केक पर बल्ब क्यों लगाया है?"
संता बोला, "60 कैंडल्स लगाने में मुश्किल हो रही थी, इसलिए 60 वाट का बल्ब लगा दिया।
पप्पू: तुझे यहाँ से दिल्ली जाने में 1 दिन लगा और वापस आने में 3 दिन, वो भी नई कार से?
गर्लफ्रेंड: जानू ये कार बनाने वाले भी पागल हैं जाने के लिए 4 गियर और आने के लिए सिर्फ 1 (रिवर्स) गियर।
एक बार रजनीकांत ने एक बेहद कमजोर बच्चे को रक्तदान किया;
पता है आज सब उस बच्चे को किस नाम से जानते हैं?
.
. .
. . .
द ग्रेट खली!
जीतो: मेरे ख्याल से मेरी बेटी का किसी से चक्कर चल रहा है।
प्रीतो:तुम्हें कैसे पता चला?
जीतो: क्योंकि वो कुछ दिन से खर्चे के लिए पैसे नहीं मांग रही।



