एक पठान की उसका ससुर जम कर पिटाई कर रहा था।
रिश्तेदार: क्यों गरीब को इतना मार रहे हो?
ससुर: मैंने इसे हॉस्पिटल से SMS किया, तुम बाप बन गए हो। और इस साले ने उसे सभी दोस्तों को फॉरवर्ड (Forward) कर दिया।

जीतो: चलो न आज हम खाने पर बाहर चलते हैं, और कार मैं चलाऊंगी।
संता: इसका मतलब हम जायेंगे कार में और आयेंगे अखबार में।

बॉस अपने पठान कार्यकर्त्ता से, "आज तुम लेट क्यों आये? ऑफिस 9 बजे खुलता है फिर देर क्यों की?"
पठान: मेरी जान इतनी फिकर मत किया करो, दोस्त शक करते हैं।

पप्पू: आई लव यू।
लड़की: मैं भी तुमसे बहुत प्यार करती हूँ।
पप्पू: एक चुंबन दे दो।
लड़की: नहीं, ये सब शादी के बाद।
पप्पू: ठीक है, फिर शादी होते ही मुझे फोन करना।

संता ने एक बार बंता को कहा, "यार, यह आईडिया (Idea) का सिम लेकर पछता रहा हूँ।
बंता: वो क्यों?
संता: यार मैंने, अपनी कालर टून (Caller Tune) बदलनी है और वो कहते हैं कि कालर टून बदलने के लिए 4 दबाएं, अब मैं इतने मुर्दे कहाँ से लाऊं!

बंता रोज़ अपनी संतान के भविष्य के लिए मंदिर में 2 घंटे पूजा करता था।
रोज़।
हर रोज़।
5 साल तक।
प्रतिदिन 2 घंटे।
एक दिन भगवान ने दर्शन दिये और बोले, "मेरे बाप, पहले शादी तो कर ले"।

भिखारी कार में बैठी जीतो से, "मैडम 10 रुपये दे दो"।
जीतो पैसे देने के बाद बोली, "दुआ तो देते जाओ"।
भिखारी: कार में तो बैठी है मोटी, अब क्या राकेट पर बैठेगी?

बंटी: यार, कोई गंदा सा मैसेज सुनाओ?
पप्पू: एक लड़का होता है, वो कीचड़ में गिर जाता है।
बंटी: तो फिर आगे क्या होता है?
पप्पू: गंदा।

एक लड़की बस स्टॉप पर खड़ी थी।
पप्पू बाइक पर वहां से गुज़रा। फिर उसी रास्ते से वापस आया और उस लड़की से पूछा, "पहचाना क्या?"
लड़की: नहीं तो।
पप्पू: क्या यार, अभी तो सामने से गया था।

पुलिस: तुम्हारा दोस्त कैसे मरा?
पठान: पता नहीं वो बोला, मेरे पेट में चूहे कूद रहे हैं, तो मैंने उसको चूहे मारने की दवा खिला दी।

End of content

No more pages to load

Next page