संता और बंता को आदिवासिओ ने पकड़ लिया और उन्हें अपने मुखिया के पास ले गये।
मुखिया बोला, "इन सबको बंदी बना दो।"
संता बहाना बनाते हुए बोला, "नहीं, मेरे को आप बंदा ही रहने दो।"

पप्पू अपनी नराज़ गर्लफ्रेंड को मनाने के बाद बोला, "जान, कहो तो तुम्हारे लिए चाँद तारे तोड़ लाऊं?
गर्लफ्रेंड हल्की सी मुस्कुराई और बोली, "फिर से करदी तूने फुद्दू गल्लां(बातें) शुरू।"

पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर रेस्टुरेंट में गया।
वेटर: क्या लेंगे?
गर्लफ्रेंड: सब्जी वाली रोटी।
वेटर: क्या?
पप्पू: गाँव की है, वैज पिज्जा मांग रही है।

संता: घर में मेरा ही हुकुम चलता है।
बंता: वो कैसे?
संता: मैं कहता हूँ कि गरम पानी ले आओ, वो गरम पानी ले आती है।
बंता: गरम पानी ही क्यों?
संता: गरम पानी से बर्तन अच्छे धुलते हैं।

सिन्धी अपने बहुत करीबी पठान दोस्त से, "ओये, मेरी शादी के लिए लड़की वाले देखने आ रहे हैं। तुम मेरे बारे में उनको थोड़ा बढ़ा चढ़ा कर बोलना।
पठान: क्यों नहीं, जरूर।
जब लड़की वाले सिन्धी को देखने आये तो सिन्धी को छीक आ गई।
लड़की के बाप ने पठान से पूछा, "लड़के को जुखाम है क्या?"
पठान: नहीं, नहीं - कैंसर है कैंसर।

जीतो: इतनी शराब ना पिया करो, तुम्हारी सांसो तक से बदबू आती है। यही हाल रहा तो तुम्हें नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी।
संता: तू मेरी चिंता मत कर, मैं सांसे तो यहीं पर छोड़कर जाऊँगा।

संता शादी में खाना खाने गया और सलाद का काउंटर देखकर वापस बाहर आ गया।
बंता भी उसी समय आ गया और पूछा, "क्या हुआ, आप बाहर क्यों आ गए?"
संता: ओ यार अभी तो सब्जी कट रही है।

मैडम: अगर कोई स्कूल के सामने बम रख देता है तो तुम क्या करोगे?
पप्पू: मैम, एक-दो दिन देखेंगे कोई ले जाता है तो ठीक है वरना उठाकर स्टाफ रूम में रख देंगे।

पुलिस: बस कैसे गिरी?
पठान: मुझे नहीं पता।
पुलिस: क्यों, नहीं पता?
पठान: वो आज हेल्पर नहीं आया था तो मैं पीछे किराया लेने गया हुआ था।

बंता: आपका एक दांत ब्लू क्यों है?
संता: यार मैंने इंक लगाई हुई है।
बंता (हैरान होकर) बोला: वो क्यों जी?
संता: "ओये खोते, ब्लूटूथ (bluetooth) का ज़माना है।"

End of content

No more pages to load

Next page