जीतो: बेटा, सेब खओंगे!
पप्पू: नहीं!
जीतो: बेटा, आम खओंगे!
पप्पू: नहीं!
जीतो: बेटा, संतरे खओंगे!
पप्पू: नहीं!
जीतो: बिल्कुल बाप पर गया है, जूते ही खायेगा!
पठान: "आई एम गोइंग" का क्या मतलब होता है!
संता: मैं जा रहा हूँ!
पठान: ऐसे तो तेरा बाप भी नहीं जा सकता, पहले मतलब तो बता!
भिखारी: अल्लाह के नाम पर कुछ दे दो बाबू जी!
संता: 100 के छुट्टे हैं बाबा?
भिखारी: हां है।
संता: तो जाकर पहले इन्हें खर्च करके आ!
संता: मेरी एक बात हमेशा याद रखना! जिंदगी में कुछ मिले न मिले एक चीज़ हमेशा हक से मांग लेना!
बंता: वोह क्या?
संता: पानीपूरी खाने के बाद, सुखी पूरी!
मैडम(पप्पू से): बेटा, क्यों रो रहे हो!
पप्पू: मैडम जी, स्कूल की बेल टूट गई हैं!
मैडम: तो इस में रोने की क्या बात हैं!
पप्पू: अब हमारी छुट्टी कैसे होगी!
संता: अगर मेरी लॉटरी निकल आये तो तू क्या करेगी!
जीतो: मैं आधे पैसे लेकर तुम्हें छोड़ दूंगी!
संता: मेरी 100 रुपये की लॉटरी निकली है, ये ले 50 रुपये और दफा हो!
पप्पू: पापा आपकी शादी हो गयी!
संता: हाँ!
पप्पू: किस से हुई!
संता: बेवकूफ, तेरी मम्मी से!
पप्पू: वाह पापा, घर में ही सेट्टिंग कर ली!
लड़की: "लाल किला" लाल क्यों है?
लड़का: क्योकि रजनीकांत ने पान खाकर उस पर पिचकारी मारी थी! अब ये मत पूछना की "ताज महल" सफ़ेद क्यों है!
संता: बीवी और गाड़ी में क्या अंतर है?
बंता: गाड़ी बिगड़ती है तो बंद हो जाती है, पर जब बीवी बिगड़ती है तो शुरु ही हो जाती हैं!
संता को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी!
बंता: यार, जो होना था वह हो गया! पर तु अभी तक, इतना डरा हुआ क्यों है?
संता: यार, ट्रक के पीछे लिखा था, "फिर मिलेंगे"!



