संता: मैं कल रात ट्रेन में सारी रात सो नहीं पाया! दरअसल मुझे ऊपर वाली सीट मिली थी! मुझे उस पर नींद नहीं आती!
बंता: तो किसी से बदल लेते!
संता: अरे किस से बदलता नीचे वाली सीट पर कोई था ही नहीं!
आंटी: बेटा आपको इंग्लिश आती है?
पप्पू: हाँ!
पप्पू: Our Business is our business, None of your business!
संता: मैंने अपने पत्नी को 12वीं पास करवाई, फिर बी ए, फिर एम ए करवाया और उसकी सरकारी नौकरी लगवा दी! अब क्या करूँ?
बंता: बस अब अच्छा सा लड़का देखकर शादी कर दे!
टीचर: स्कूल क्या है?
पप्पू: स्कूल वो जगह है जहाँ हमारे पापा को लूटा जाता है और हमें कूटा जाता है!
टीचर: बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो वो ज़रूर सफल होती है!
पप्पू: रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो आप मेरे सर नहीं ससुर होते!
मरीज: डॉक्टर साहब, मैं आपसे रोज़ 50 रुपये की दवाई लेता हूँ, पर फायदा नहीं हो रहा!
डॉक्टर: तुमको आज मैं 40 रुपये की दवाई देता हूँ! तुमको 10 रुपये का फायदा होगा!
पप्पू ने एक लड़की को प्रपोज किया तो लड़की ने पप्पू को खूब पीटा!
चप्पल से पीटा, लाठी से पीटा और बहुत घसीट घसीट के पीटा!
पप्पू उठा और कपडे झटक कर साफ़ करते हुए बोला: तो फिर मैं इंकार समझूं!
बंटी: तेरे पापा कितने साल के हैं?
पप्पू: जितने का मैं हूँ!
बंटी: वो कैसे?
पप्पू: अबे जिस दिन मैं पैदा हुआ उसी दिन तो वो बाप बने!
टीचर: एक तरफ पैसा, दुसरी तरफ अकल, क्या चुनोगे?
पप्पू: पैसा!
टीचर: गलत मैं अकल चुनती!
पप्पू: आप सही कह रही हो मैडम, जिसके पास जिस चीज़ की कमी होती है वो वही चुनता है!
संता: बंता क्या हुआ?
बंता: लैटर से धमकी मिली है कि मेरी बीवी से इश्क़ बंद कर दो नहीं तो जान से मार
संता: ठीक तो है, बंद कर दो!
बंता: लैटर गुमनाम है, समझ नहीं पा रहा हूँ किसकी बीवी से इश्क़ बंद करना है!



