sms

बंटी: यार, तुमने स्कूल आना क्यों छोड़ दिया?
पप्पू: मेरे पापा कह रहे थे कि एक जगह बार-बार जाने से इज्ज़त कम हो जाती है।

sms

मास्टर जी: मुहावरे का अर्थ बताओ "सांप की दुम पर पैर रखना"।
पप्पू: पत्नी को मायके जाने से रोकना।
मास्टर जी समझ नहीं पा रहे हैं कि इसे बाहर निकालूँ या क्लास का मॉनीटर बनाऊँ?

sms

संता 5 बियर पीने के बाद नशे की हालत में पासपोर्ट साइज फ़ोटो खिंचवाने गया।
फोटोग्राफर: सर आप किस लिए फोटो चाहते हैं?
संता: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए।
फोटोग्राफर: नशे की हालात में?
संता: हाँ जी ताकि मुझे कभी पुलिस नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए रोके तो उन्हें लगे कि मेरा चेहरा ही ऐसा है।

sms

टीचर: तुम पक्षियों के बारे सब जानते हो?
पप्पू: हाँ।
टीचर: अच्छा ये बताओ कौन-सा पक्षी उड़ नहीं सकता?
पप्पू: मरा हुआ पक्षी।

sms

अभी प्लेन रनवे पर दौड़ ही रहा था कि संता Pilot को थप्पड़ मार के बोला,
"मुझे देर हो रही है और तू साला By Road जा रहा है।"

sms

संता: मेरी ज़िंदगी साली नरक होती जा रही है।
यमराज: हा हा हा।
संता: कौन है भाई?
यमराज: तेरे पापों का घड़ा भर चुका है।
संता: तो मोटर बंद कर दे ना मेरे भाई।
यमराज बेहोश!

sms

पप्पू: मैं यहाँ नहीं रहूँगा। इतना छोटा सा कमरा, ना कोई खिड़की है और ना बाथरूम, मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए।
वेटर: पर सर ये तो... !
पप्पू: नहीं... नहीं मुझे मेरे पैसे दे दो।
वेटर: अबे गवार ये लिफ्ट है, कमरा ऊपर है।

sms

टीचर: बताओ अकबर का जन्म कब और कहाँ हुआ?
पप्पू: मैं तो स्कूल में पढ़ने आता हूँ, डिलवरी थोड़ी कराता फिरूँ।

sms

संता: सरकारी स्कूल के मास्टर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
पप्पू: GST
संता: पागल कहीं के सही बताओ।
पप्पू: जी पापा, Government School Teacher!

sms

बंता: बीवी के पैर दबाना खिदमत है या मोहब्बत?
संता: अगर बीवी खुद की है तो खिदमत, और दूसरे की है तो मोहब्बत।

End of content

No more pages to load

Next page