पप्पू बस में खड़ा था, ब्रेक लगी तो एक लड़की पे जा गिरा।
लड़की: बदतमीज़ क्या कर रहे हो?
पप्पू: ITI और आप?
दोस्त: तुझे अपना लैपटॉप बड़ा करवाना है?
पप्पू: हाँ यार।
दोस्त: तो फिर इसमें विंडोज हटवा कर दरवाज़ा इंस्टॉल करवा लो।
टीचर: वो 1 सुंदर लड़की खड़ी है, इसको दूसरे शब्दों में कहो।
पप्पू: वो देखो कमीनो, तुम्हारी भाभी खड़ी है।
गर्लफ्रेंड: बाबू मेरी ज़्यादा याद कब आती है?
पप्पू: जब मम्मी बोलती है, "आने दे तेरी बीवी को, घर के सारे काम उसी से करवाउंगी"।
पप्पू: हेल्लो... अंकल राजू है?
अंकल: हाँ बेटा है।
पप्पू: अंकल उसे बोलना, "ओये राजू प्यार न करियो दिल टूट जाता है"।
अंकल: फोन रख कमीने।
ATM से 2500 मिलेंगेसुनकर पप्पू ATM गया,
फिर किसी ने बताया कि अकाउंट में पैसे होंगे तभी मिलेंगे।
टीचर: अगर दुनिया में बिजली नहीं होती तो टीवी कैसे देखते?
पप्पू: मोमबत्ती जला के।
लड़की: मेरी हर मुस्कान पे न जाने कितने लोग मर जाते हैं।
पप्पू: कभी टाइम निकाल के घर आओ न चूहे मारने हैं। सालों ने बड़ा परेशान कर रखा है।
संता: बेटा इस बार परीक्षा में तुम्हें 90% लाने हैं।
पप्पू: नहीं पापा इस बार मैं 100% लाऊँगा।
संता: क्यों मज़ाक कर रहा है?
पप्पू: शुरू किसने किया?
आंटी: अरे पप्पू कितना बड़ा हो गया रे तू तो?
पप्पू: क्या करूँ आंटी और कोई ऑप्शन ही नहीं था।



