पप्पू सुबह-सुबह अपने कुत्ते को घुमा रहा था।
पप्पू: शाबाश मेरे शेर दौड़ तेज़।
पुलिस वाला: ओए लौंडे इधर अा। ये अपने भाई को कहाँ लेके जा रहा है?
पप्पू: पुलिस मे भर्ती कराने।
पुलिस वाला बेहोश!
संता रेल्वे-स्टेशन क्रॉस करते-करते अचानक रेल्वे पटरी के बीच दौड़ने लगा, किसी ने पूछा: क्या कर रहे हो?
संता: हट जाओ अाज, संता Subway Surfer खेलेगा।
डॉक्टर: अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?
मरीज़: साहब मैं तो बहुत गरीब अादमी हूँ कब्र खोदता हूँ, अापकी Free खोद दूंगा।
पप्पू: तुम लड़कियाँ एक से ज्यादा बॉयफ्रेंड क्यों बनाती हो?
लड़की: ताकि किसी एक पर यह महंगाई की मार ना पड़े।
संता ने पार्टी में अकेली बैठी एक लड़की से कहा,
क्या आप डांस करेंगी?
लड़की उठ कर खड़ी हो गयी और बोली,
हाँ ज़रूर।
संता: तो फिर ये कुर्सी मैं ले लूँ?
संता: चिकन तो बहुत ही अच्छा बना है पर अजीब सा Taste क्यों आ रहा है?
बंता: बनाते समय मुर्गे की टांग जल गई थी। मैंने Boroplus लगा दी।
एक सेक्सी लड़की ने पप्पू को आवाज़ लगाई,
ओ भाई जान, कृपया सुनिए तो ज़रा...
पप्पू: ओ हीरोइन, पहले फैंसला कर भाई या जान, Confuse क्यों कर रही है।
संता: अरे, ये तेरे हाथ-पैर कैसे टूट गए?
बंता: कुछ नहीं यार, वो पड़ोस में जो चायनीज़ रहता है उसकी बीवी मर गई, पिछले साल ही शादी हुई थी।
संता: तो?
बंता: तो क्या, वह रो रहा था तो मैंने कहा, भाई दुखी मत हो। बीवी एक साल तो रही, वरना चाइना का माल इतना भी कहाँ चलता है।
लड़की: I Love You
पप्पू: I Love You Too
लड़की: कितना प्यार करते हो तुम मुझसे?
पप्पू: जितना तुम करती हो।
लड़की: कमीने! इसका मतलब तू भी Timepass कर रहा है।
जीतो को English सीखने का जुनून चढ़ गया। गोलगप्पे वाले को बोली...
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
भईया गोलगप्पे तो Nice हैं But Water में थोड़ा नमक कम है।



