पप्पू: पापा आप शराब मत पिया करो।
संता: पीने दे बेटा, साथ क्या ले कर जाना है?
पप्पू: इसी तरह पीते रहे तो छोड़ कर भी क्या जाओगे।
पप्पू: पापा मुझे स्कुल छोडने आप क्यों आते हो? मेरे सभी दोस्तों को छोडने तो उनकी मम्मी आती हैं।
संता: बस इसीलिए बेटा।
टीचर: बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो वो जरूर सफल होती है।
पप्पू: रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो आप मेरे सर नहीं ससुर होते।
एक आदमी 2 साल बाद अपना प्लाट देखने गया तो वहाँ पर घर बना हुआ था और संता कुर्सी पर बैठा था।
आदमी: यहाँ तो मेरा प्लाट था?
संता: अच्छा, अब घर के नीचे आ गया होगा।
बंता: 14 फरवरी को क्या है?
संता: तेरे पास बीवी है या गर्लफ्रेंड?
बंता: बीवी।
संता: तो फिर 'महावीर जयंती' है।
टीचर: क्लास में लड़ाई क्यों नही करनी चाहिए?
पप्पू: क्योंकि पता नही एग्जाम में किसके पीछे बैठना पड़ जाये।
टीचर: माता-पिता के बाद सबसे ज्यादा प्रेरणा कौन देता है?
पप्पू: बस कंडक्टर, क्योंकि वो हमेशा बोलता रहता है, 'चलिए चलिए आगे बढ़िए'।
पप्पू का एक्सीडेंट हो गया। बंटी उसकी खबर लेने गया और बोला,
"भाई जब कार लड़की चला रही थी, तो तुम्हें सड़क से दूर चलना चाहिए था।"
पप्पू: कौन सी सड़क यार, मैं तो पार्क में बैठा हुआ था।
पप्पू: प्लीज़ मुझे अपने दिमाग में रख लो, दिल में नहीं।
मिनी: दिल में क्यों नहीं?
पप्पू: तुम्हारे दिल में जगह कहाँ, दिमाग तो पूरा खाली है, आराम से रहूँगा।
प्रीतो: देखो हमारी पड़ोसन हर साल अपने पति के साथ 15-20 दिन के लिए बाहर घूमने जाती है, पर क्या आप कभी ले कर गए?
बंता: मैंने उससे 4-5 बार पूछा, पर वो मना कर देती है।



