पप्पू: पंडित जी, मेरी शादी नहीं हो रही है। कोई उपाय बताओ।
पंडित: बड़ों से 'सदा सुखी रहो' के आशीर्वाद लेना बंद करो।
सुबह ऑफिस जाते समय रास्ते में संता की गाडी बंद हो गयी। पीछे वाली गाडी वाला बार-बार हॉर्न बजाने लगा। संता चिढ कर गाडी से उतरा, पीछे वाली गाडी के ड्राइवर को चाबी दी और बोला,
"ले भाई तू स्टार्ट कर ले, हॉर्न मैं बजाता हूँ।"
टीचर: वे तीन शब्द बताओ, जो सबसे ज्यादा बोले जाते हैं।
पप्पू: मुझे नहीं पता।
टीचर: शाबाश बेटा, बैठ जाओ।
मिनी: अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे?
पप्पू: मैं भी मर जाऊँगा।
मिनी: पर क्यों?
पप्पू: तेरे चक्कर में उधारी इतनी हो गयी है कि जीना मुश्किल है।
टीचर: पप्पू, मैंने तुम्हें थप्पड मारा, इसका भविष्य काल बताओ।
पप्पू: छुट्टी के बाद आपकी मोटर-साईकल पैंचर मिलेगी।
जीतो: पिछली बार आपने मेरे जन्मदिन पर लोहे का पलंग बनवाया था। इस बार क्या इरादा है?
संता: सोच रहा हूँ इस बार उसमें करंट छोड़ दूँ।
होटल में खाना खाने के बाद:
पठान: बिल ले आओ।
वेटर: ये लीजिये और सर टिप दीजिये न प्लीज।
पठान: क्या?
वेटर: टिप दो ना सर।
पठान: लड़की के चक्कर में मत पड़ना भाई, बहुत पंगे हैं।
पठान अपनी बेगम को English सिखा रहा था। दोपहर में बेगम बोली, "Dinner खा लो जी।"
पठान: जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है।
बेगम: जाहिल तू, तेरा सारा ख़ानदान, करमफुटे। ये रात का बचा हुआ खाना है। दिमाग मत दौड़ा, रोटी चरले।
जीतो: जी आपको मुझमे क्या अच्छा लगता है, मेरी समझदारी या मेरी Beauty?
संता: मुझे तो ये तुम्हारी मज़ाक करने की आदत बहुत अच्छी लगती है।
प्रीतो: सुनो जी, घर में चोर घुस गए हैं।
बंता ने Laptop Open किया।
प्रीतो: ये क्या, Online Complaint करोगे?
बंता: नहीं... FB पर DP बदल के Protest करूँगा।



