sms

टीचर: बस के ड्राइवर और कंडक्टर के बीच क्या फर्क है?
पप्पू: कंडक्टर सोया तो किसी का टिकट नहीं कटेगा और ड्राइवर सोया तो सबका टिकट कट जायेगा।

sms

पठान: मैंने आपकी दूकान से मुर्गी दाना खरीदा था।
दूकानदार: तो क्या हुआ, कुछ खराबी है क्या?
पठान: हाँ, एक महीना हो गया उसे खेत में बोये हुए, अभी तक मुर्गी नहीं उगी।

sms

टीचर: एक बाइक पे कितने आदमी बैठ सकते हैं?
पप्पू: 13 आदमी।
टीचर: वो कैसे?
पप्पू: 1 चालक और 2 छक्के!

sms

बंता: अरे भाई क्या हुआ? इतने मायूस क्यों हो?
संता: क्या बताऊँ मैं तो बरबाद हो गया।
बंता: क्यों क्या हुआ?
संता: मेरे दादे को पुनर्जन्म में विश्वास था, कमबख्त अपनी जायदाद अपने ही नाम कर गये।

sms

बंता: यार संता, अगर हम मरने के बाद नरक में गए तो क्या करेंगे?
संता: क्या करेंगे मतलब?
बंता: मतलब हमें तो नरक के बारे में कुछ पता ही नहीं है।
संता: ओये यह जो शादी होती है न यह आदमी को नरक का अनुभव दिलाने के लिए ही होती है।

sms

पठान: मैंने कल एक सपना देखा।
सिंधी: अच्छा क्या देखा सपने में?
पठान: यार कुछ दिखाई ही नहीं दिया।
सिंधी: क्यों?
पठान: वो मेरी आँखें बंद थी न, इसलिए।

sms

बंता: यार संता, बीवी और बादलों में क्या समानता है?
संता: यार जब दोनों आस-पास नहीं होते, दिन बहुत सुहावना होता है।

sms

बंटी: यार क्या कोई कार्ड देखकर भी भविष्यवाणी कर सकता है?
पप्पू: हाँ, बिल्कुल कर सकता है।
बंटी: कौन?
पप्पू: मेरी माँ, वो मेरा रिपोर्ट कार्ड देखते ही बता देती हैं कि पापा के आते ही मेरी क्या हालत होने वाली है।

जीतो: अरे आप, इतनी तेज बाइक मत चलाओ मुझे डर लग रहा है।
संता: अरे, अगर तुझे भी डर लग रहा है तो तू भी मेरी तरह आँखे बंद कर ले।

sms

टीचर: "रामस्वरूप बीमार हुआ फलस्वररूप मर गया।" सब लोग इसका अंग्रेजी में अनुवाद करो।
पप्पू: टीचर, अगर 'रामस्वरूप' बीमार था तो 'फलस्वरूप' क्यों मरा?
टीचर: मूर्ख इसका मतलब है 'रामस्वरूप' बीमार हुआ 'परिणामस्वरुप' मर गया।
पप्पू: लो अब कोई तीसरा मर गया।

End of content

No more pages to load

Next page