sms

बंटी: यार अपने आप पर सब से ज्यादा गर्व कब महसूस होता है?
पप्पू: जब एग्जाम में कुछ नहीं आता और पीछे से टीचर आकर बोलती है, "कॉपी छुपा लो, पीछे वाला देख रहा है।" कसम से गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है।

sms

जीतो: डार्लिंग 'Halloween' पे कैसा मेक-अप करूँ, जो सब मुझसे डरें?
संता: मेरे हिसाब से अगर तुम बिना मेक-अप के रहोगी तो लोग ज्यादा डरेंगे।

sms

सिंधी (पठान से): यार रेडियो और अखबार में क्या फर्क है?
पठान (बहुत सोचने के बाद): फर्क कुछ ज्यादा नहीं है, मिलती तो दोनों से खबरें ही हैं पर अख़बार रेडियो से ज्यादा फायदेमंद है।
सिंधी: वो कैसे?
पठान: यार अब रेडियो में तुम रोटियां तो नहीं लपेट सकते न।

एक दिन पप्पू बाइक लेकर निकला तो रास्ते में एक लड़की जा रही थी।
पप्पू (लड़की से): कभी बाइक चलाई है?
लड़की चुप-चाप चलती रही।
पप्पू (फिर से): कभी बाइक चलाई है?
लड़की ने फिर कोई जवाब ना दिया। लड़की थोड़ी आगे गयी तो देखा कि पप्पू का एक्सीडेंट हो गया है।
लड़की(पप्पू से): और चला ले बाइक।
पप्पू: कमीनी, मैं तो इसलिए पूछ रहा था कि अगर बाइक चलाई है तो बता दे ब्रेक कैसे लगती है।

sms

पप्पू (डॉकटर से): क्या दूध पीने से रंग गोरा होता है?
डॉक्टर: हां, होता है।
पप्पू: यार आपको डॉक्टर किसने बना दिया?
डॉक्टर: क्यों क्या हुआ?
पप्पू: अगर दूध पीने से रंग गोरा होता तो फिर भैंस का बच्चा काला क्यों होता है?

sms

टीचर: वो लड़की सब लड़कों से हँस-हँस कर बात करती है। बताओ इस वाक्य में लड़की क्या है?
पप्पू: टीचर, लड़की 'चालू' है।

sms

प्रीतो: अरे तुम तो बहुत बहादुर हो। तुमने चोर को अकेले पकड़ कर पीट दिया।
जीतो: मुझे क्या पता था कि वो चोर है। मैंने तो सोचा कि मेरे पति हैं जो फिर शराब पीकर चोरी से घर में घुस आये हैं।

sms

संता: जब मेरी नई नई शादी हुई थी तो मुझे मेरी बीवी इतनी प्यारी लगती थी कि मन करता था कि खा जाऊं।
बंता: अच्छा, और अब क्या लगता है?
संता: खा ही जाता तो अच्छा होता।

पठान: तुम्हें पता है मुझे दिव्य दृष्टि मिल गयी है। मुझे आँखें बंद कर के भी दिखाई देता है।
सिंधी: अच्छा तो आँखें बंद करो और बताओ कि क्या दिख रहा है?
पठान(आँखे बंद कर): अब चारों तरफ अँधेरा हो गया है।

sms

संता (टीचर से): मेरा बेटा इतिहास में कैसा है? मैं तो इतिहास में बहुत कमजोर था।
टीचर: बस यूँ समझिए कि इतिहास अपने-आप को दोहरा रहा है।

End of content

No more pages to load

Next page