संता: तुम्हारी शादी पक्की कर रहे हैं! तुम्हारे 36 के 36 गुण लड़की के साथ मिलते हैं।
पप्पू: मेरे में 36 गुण भी हैं, लेकिन आप तो कहते कि मुझ में कोई गुण ही नहीं है।
टीचर: X की वैल्यू बताओ?
पप्पू: जिसने छोड़ ही दिया उसे क्या वैल्यू देना है।
पप्पू: पापा वो हमारे सामने वाले अंकल हैं न, उनकी लड़की आपको बहुत पसंद करती है!
संता: अच्छा क्या कहती है?
पप्पू: वो आपकी बहू बनना चाहती है!
संता को पुलिसवाले ने पकड़ा और बोला,
"मुझे तुमसे दारू की गंध आ रही है।"
संता: क्योंकि आप सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन नहीं कर रहे हो!
दादा जी: बेटा ये देखना मेरे फोन की ब्राइटनेस कम हो गयी है देख तो ज़रा!
पप्पू: स्क्रीन बल्ब फ्यूज होने वाला है, 500 रुपये लगेंगे, नया डलवाकर लाया हूँ!
संता ने बहुत कठोर तपस्या की प्रसन्न होकर भगवान: माँगो वत्स... क्या वर चाहिये?
संता: सिस्टम से चलिये प्रभु, पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं! उनका क्या हुआ?
संता: फोन पर कौन था?
पप्पू: दोस्त था।
संता: वास्तव में कौन था?
पप्पू: संजय दत्त।
टीचर: अगर 1 औरत 1 घंटे में 50 रोटी बनाती है तो 3 औरतें 1 घंटे में कितनी रोटी बनायेंगी?
पप्पू: एक भी नहीं, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी।
बंता: यार ये बेबस और लाचार होना किसे कहते हैं?
संता: जब किसी पार्टी में कोई सुन्दर महिला आपको स्माइल दे रही हो और आपकी बीवी आपके साथ खड़ी हो!
उर्दू के उस्ताद: नाकाम इश्क़ और मुकम्मल इश्क़ में क्या फर्क है?
पप्पू: नाकाम इश्क बेहतरीन शायरी करता है, ग़ज़ल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है!
मुकम्मल इश्क, सब्ज़ी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, संडे को पंखा साफ़ करने, में दम तोड़ देता है!



